फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात तीन बजे स्कूल के सामने सड़क पर बैठी थी महिला, पुलिस पहुंची तो हुआ सनसनीखेज खुलासा

Tue, 06 Jun 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्तम नगर इलाके में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला एजेंल पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर बैठी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। महिला से पूछताछ में पता चला कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस पूछताछ में 27 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली है। यहां मुनिरका इलाके में रहती है।

रविवार रात महिला मुनिरका से ऑटो पकड़कर उत्तम नगर के ओम विहार पहुंची। यहां उसकी मुलाकात कुछ युवकों से हुई, जिन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पवन, साहिल, नीरज और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मजदूरी करते हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना से पूर्व पीड़िता का आरोपियों से रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें