सेक्टर-63 में एक कार सेल परचेज की वेबसाइट सोमवार रात हैक हो गई। उस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आने लगा। साथ ही, सारा डाटा पर उड़ा दिया गया। फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से इलाहाबाद निवासी जसवंत सिंह परिवार के साथ नोएडा एक्सटेंशन सुपरटेक इेको-विलेज में रहते हैं। वह कार सेल परचेज और फाइनेंस का काम करते हैं।
उनका सेक्टर-63 स्थित सी ब्लॉक में ईजी पे कार के नाम से हेड ऑफिस है। जसवंत ने बताया कि यूपी के 20 शहरों में उनकी ब्रांच खुली हुई है। सोमवार सुबह उनकी वेबसाइट अचानक हैक हो गई। उस पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आने लगा।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेबसाइट को ठीक करने में लग गए, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी ठीक नहीं हो पाई। हैकर ने रात के समय में वेबसाइट पर अपलोड कारों की खरीद-फरोख्त का सभी ब्रांचों का सारा डाटा भी डिलीट कर दिया।
एक माह पहले भी वेबसाइट में कुछ दिक्कत आई थी। फेज-3 थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर साइबर सेल की सहायता से मामले की जांच कर रही है।