युवती को परिवार वालों ने प्रेमी से शादी करने की इजाजत नहीं दी तो उसने पंखे से लटक कर जान दे दी। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सेक्टर-24 थाना अंतर्गत मोरना की है।
पुलिस के अनुसार मोरना गांव में सागरी कुमारी (30) परिवार के साथ रहती थी। वह मूलरूप से त्रिपुरा की रहने वाली थी। युवती का एक युवक से कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। हाल ही में परिजनों ने युवती का रिश्ता कर दिया था।