फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और जेठ ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Thu, 26 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाने में एक विवाहिता ने अपने पति और जेठ पर अप्राकृतिक यौनाचार और दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर साकरस गांव की रहने वाली तीन महिलाओं सहित महिला के पति, जेठ व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मेरठ जिले के गांव नूरनगर की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष 15 जून को उसके पति व उसके जेठ ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

इस बीच उसकी सास और उसकी ननद भी उसे दहेज के लिए मारने-पीटने के साथ-साथ अन्य तरीकों से परेशान कर रही थीं। इस उत्पीड़न से परेशान हो पीड़िता अपने मायके चली गई थी। उस दौरान उसने मेरठ थाने में मामला दर्ज कराया था। वहां से न्याय नहीं मिलने के बाद महिला ने इसकी शिकायत मेवात पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद मेवात पुलिस कप्तान के आदेश पर फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव साकरस के रहने वाले महिला के पति अजरुद्दीन पुत्र आजाद, जेठ मुबीन व आजाद सहित तीन महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में बुधवार को मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई शीशराम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें