उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम का गलत तरीके से हवाला देकर पब्लिक स्कूलों में दाखिला कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को उपमुख्यमंत्री का पीए बताकर दाखिले का दबाव बनाया।
वहीं स्कूलों ने जब दिल्ली सचिवालय से इसकी पुष्टि कराई तो कॉलर फर्जी निकला। अब दिल्ली सचिवालय की ओर से आईपी स्टेट थाने में फर्जीवाड़ा करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फोन करने वाले की तलाश की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हनुमान रोड, वसंतकुंज और अशोक विहार के नामी स्कूलों के पास कॉल पहुंची। उसने अपना नाम उपेंद्र बताकर खुद को सिसोदिया का निजी सचिव बताया।