फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद के लिए तांत्रिक के बहकावे में आकर देने जा रहा था भतीजी की बलि, केस दर्ज

Fri, 25 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पलवल में एक तांत्रिक के बहकावे में आकर जमीन से धन निकलवाने के लालच में चाचा अपनी भतीजी की बलि देने को तैयार हो गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चाचा सहित तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी रामकरण के अनुसार गांव मितरोल निवासी अनेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 19 अगस्त को उसका चाचा प्रीतम घर पर एक तांत्रिक को लेकर आया। तांत्रिक ने प्रीतम से कहा कि उसके घर में धन गड़ा हुआ है और उसे निकलाने के लिए किसी मनुष्य की बलि देना जरूरी है। 

तांत्रिक की बात पर प्रीतम तैयार हो गया और उसने तांत्रिक से कहा कि वह अपनी 16 वर्षीय भतीजी पूनम की बलि दे देगा। इस पर गत 22 अगस्त को तांत्रिक चाचा के घर आया और पूनम के ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। 
विज्ञापन


पूनम का शोर सुनकर उसका भाई अनेश और पड़ोस के कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए और जैसे-तैसे पूनम के कपड़ों से आग को बुझाया। भीड़ का फायदा उठाकर तांत्रिक मौके से फरार हो गया। आग लगने से पूनम थोड़ी सी जल गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। 

जांच करने पर पता चला कि तांत्रिक का नाम अब्दुल रहमान है और पलवल की भाटिया कालोनी में रहता है। वह मूलरूप से छाता जिला मथुरा (यूपी) का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें