फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर बच्चे को मिला 'मौत' का गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी का जश्न मातम में बदल गया। शराब के नशे में छोटी सी बात पर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


रिश्तेदारों के बीच हो रही मारपीट में बीच बचाव करने आई महिला को भी लाठी डंडों से पीटा। पिटाई के दौरान महिला की गोद में बैठे आठ माह के बच्चे के सिर में भी चोट आ गई।

अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी फरार दो आरोपियों की तलाश का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी में जमकर पी थी शराब

घटना शुक्रवार की रात ममूरा गांव की गली नंबर सात में हुई। थाना प्रभारी सेक्टर-58 एसके यादव ने बताया कि गांव अतरौली सरायकाजी अलीगढ़ निवासी साहब सिंह परिवार के साथ ममूरा में रहता है। वह फल का ठेला लगाता है।

शुक्रवार को उसके छह साल के बेटे का जन्म दिन था। जहां उसकी पत्नी ओमवती के मामा चंद्रकेश के बेटे सोनू, विजय,धर्म सिंह व चचेरा भाई सुनील आया था। उन्होंने जमकर शराब पी।

शराब पीने के दौरान सुनील का सोनू से विवाद हो गया। सुनील ने सोनू को पीट दिया। ओमवती ने बीच बचाव किया और इसके बाद सोनू व विजय अपने घर चले गए।
विज्ञापन

लाठी डंडों से किया हमला

कुछ देर बाद विजय, सोनू व धर्म सिंह वापस लौटे और सुनील पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। ओमवती बीच बचाव करने के लिए पहुंची। उस दौरान उसकी गोद में आठ माह का बेटा प्रियांशु था।

विजय, सोनू व धर्म सिंह ने लाठी डंडों से उसकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान एक लाठी प्रियांशु के सिर में जा लगी और वह बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। विजय व धर्म सिंह की पुलिस तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें