फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला

Mon, 11 Sep 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तालडा गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के आरोपियों ने चाचा-भतीजे को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


तालड़ा गांव निवासी बुजुर्ग कन्नी ने बताया कि रविवार की शाम वह अपने भतीजे संदीप के साथ किसी काम से खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए खड़े गांव के 4 आरोपियों ने दोनों चाचा-भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस (सांकेतिक चित्र)
इस घटना में दोनों पीड़ित बुरी तरह से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बाद में राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों से कई दिन पहले उनका विवाद हो गया था। 

जिसके चलते ही आरोपी गुट ने उन पर जानलेवा हमला किया है। दनकौर कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें