फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस में किन्नरों ने की लूट, चाकू घोंपा

Fri, 19 Dec 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार देर रात एक किन्नर और उसके साथी ने जमकर उत्पात मचाया। ट्रेन के दिल्ली से चलते ही बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी, विरोध करने पर दो सगे भाइयों को चाकू मारकर घायल कर दिया। ट्रेन के शाहदरा स्टेशन पहुंचने से पहले ही बदमाश कूदकर भाग गए।
विज्ञापन


गाजियाबाद स्टेशन पर घायलों की शिकायत पर जीआरपी ने जीरो में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रेन को आगे रवाना किया।

संभल के गांव सुनवरा निवासी अमर सिंह और उसके भाई विजय पाल सिंह दिल्ली के भोगल क्षेत्र में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात पौने 11 बजे दोनों भाई ऊंचाहार से पुरानी दिल्ली से अलीगढ़ के लिए चले थे।

अमर सिंह ने बताया कि ट्रेन के चलते ही जनरल कोच में किन्नर साथी समेत घुस आया और अमर सिंह से लूटपाट शुरू कर दी। विजयपाल सिंह ने विरोध किया तो उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू विजयपाल के पेट में लगा।
विज्ञापन


इसी बीच अमर सिंह बढ़े तो उनके भी हाथ में चाकू मार दिया। इसके बाद किन्नर और उसके साथी ने दोनों से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। ट्रेन के शाहदरा स्टेशन पर पहुंचने से पहले आउटर पर आरोपी उतरकर भाग गए।

जीआरपी ने गाजियाबाद स्टेशन पर घायलों का इलाज कराया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बताया कि एक किन्नर और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दिल्ली ट्रांसफर कर दी गई है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
ऐसी ही घटना एक नवंबर 2014 को दिल्ली और साहिबाबाद के बीच हुई थी। जनरल कोच में किन्नरों ने लूट का विरोध करने पर दो यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें