फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले CCTV बंद किया फिर लूटी दुकान

Mon, 14 Apr 2014 05:02 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना एनआईटी व सारन क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


चोर नगदी, लैपटॉप सहित हजारों का माल साफ कर ले गए। पहला मामला एनआईटी-पांच इलाके में सोमवार सुबह सामने आया। पांच ई/30 में राज ऑप्टिकल के नाम से महेश अग्रवाल की दुकान है।

महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30बजे जब वह अपनी दुकान खोलने आए तो अंदर देखा कि दुकान का गल्ला टूटा पड़ा है और उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये और गल्ले के पास रखा टेलीफोन गायब है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुड़गांव में अधजली की लाश की पहचान हुई

जब महेश दुकान की पहली मंजिल पर गए तो देखा कि जीने का भी ताला टूटा पड़ा है और ऊपर रखा लैपटॉप भी गायब है।

दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच करने पर पता लगा कि देर रात करीब 2:10 बजे जीने के रास्ते एक व्यक्ति टॉर्च लेकर दुकान में दाखिल हुआ। लेकिन करीब 15 सेंकेंड बाद सीसीटीवी बंद हो गया।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि चोरी में किसी जानकार व्यक्ति का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला थाना सारन इलाके का है। रविवार को जवाहर कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र ने थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई कि 11/12 अप्रैल की रात को चोर नंगला रोड पर सरपंच चौक स्थित उनकी दुकान से हजारों रुपयों के तार व मेनहोल चोरी करके ले गए। घटना का पता अगले दिन लगा। थाना सारन पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें