फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक किशोरी और एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में आरोपी उनके पड़ोसी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बेगमपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी 13 अप्रैल को घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अकबर (20) उसके घर आया और उससे दुष्कर्म किया।

परिजनों ने बेगमपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया फिर...

वहीं, नांगलोई निवासी 22 वर्षीय युवती ने पड़ोस में रहने वाले प्रदीप (26) पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

उसने बताया कि शादी करने का झांसा देकर प्रदीप उसे दोस्त के घर ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई।

इसके बाद आरोपी ने उससे रेप किया। मेडिकल में पुष्टि होने के बाद नांगलोई थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़

उधर, दिल्ली के मादीपुर की रहने वाली पांच साल की बच्ची से एक युवक ने छेड़छाड़ की। सोमवार को घर के बाहर खेलते हुए बच्ची गायब हो गई।

किसी व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि उसको पड़ोस में रहने वाले आमिर (21) के साथ जाते हुए देखा गया है। जब वे आमिर के घर पहुंचे तो आरोपी भाग गया।

बच्ची उसी के घर में मिली। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें