फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर बंदूक मिलने से मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के आदर्शनगर मेट्रो स्टेशन में यात्री भूपेंद्र से बरामद कट्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के जवानों ने एक युवक के बैग से 1.59 लाख रुपये और देशी कट्टा बरामद किया है। युवक और उसके एक सहयोगी को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके खिलाफ शस्त ्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक युवक अपने सहयोगी के साथ आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा। उनलोगों ने अपना बैग एक्सरे मशीन पर रखा। मशीन पर तैनात जवान को उनके बैग में एक पिस्टलनुमा चीज दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन

कट्टे के बारे में हुई पूछताछ

pistol - फोटो : ANI
​जवान से बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से एक देशी कट्टा और 1.59 लाख रुपये मिले। जिसे जवानों ने कब्जे में कर दोनों युवकों को कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

युवकों की पहचान गांव नरखी, फिरोजाबाद(उप्र) निवासी भूपेंद्र कुमार(19) और घुरी ङ्क्षसह(32) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बैग में कट्टा होने के बारे में अनभिज्ञता जतायी।

उन लोगों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम की उसके बैग में कट्टा कहां से आया। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि दोनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस उनसे मिले रुपये और कट्टा के बारे में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें