फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के सीने पर पत्थर मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रुपये के लेन-देन को लेकर युवक ने दोस्त के सीने पर सीमेंट का पत्थर पटककर हत्या कर दी। लोगों ने पिटाई करके आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्टेशन जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान पहाड़ी (35) के रूप में हुई है। वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही रहकर पल्लेदारी का काम करता था।

मेट्रो विहार निवासी श्याम (23) की पहाड़ी से दोस्ती थी। दोनों में रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। अक्सर इस बात पर दोनों का झगड़ा होता था। इस बात का बदला लेने के लिए श्याम ने वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के पालम में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने कार एक्सेसरीज व्यवसायी अभिनव वर्मा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। पालम गांव थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश को हत्या का कारण बता रही है।

पुलिस के मुताबिक, अभिनव परिवार के साथ डी-89, द्वारका सेक्टर-8 में रहता था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे अभिनव पालम एक्सटेंशन स्थित अपनी दुकान पर पहुंचा। दुकान खोलने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं।

तीन गोलियां लगने के बाद अभिनव को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ करके मामले की जांच कर रही है। उधर, वारदात के बाद गुस्साए स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें