फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने पहले जीबीयू में एमफिल छात्रा से भी प्रोफेसर ने की थी छेड़छाड़

Wed, 04 May 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) में बीटेक छात्रा के यौन शोषण का मामला अभी थमा भी नहीं था कि दो माह पुराना एक और मामला सामने आ गया। एक अन्य प्रोफेसर की हरकतों से तंग आकर एमफिल की एक छात्रा कैंपस छोड़कर जा चुकी है। इकोटेक-1 कोतवाली में दर्ज यह मामला दब कर रह गया है, जिसकी जांच पूरी नहीं हुई। छात्रा ने दिल्ली महिला आयोग में प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जीबीयू में यौन शोषण के चलते सोमवार को बीटेक छात्रा ने यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। विवि प्रशासन ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले से पहले एमफिल अंतिम वर्ष की छात्रा ने 17 फरवरी 2016 को इकोटेक-1 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उसने एक प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर शिकायत की थी।

शिकायत में कहा था कि प्रोफेसर कई माह से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। पहनावे पर टिप्पणी करना और अलग-अलग तरह से टॉर्चर किया। इतना ही नहीं, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया। इसकी शिकायत परिजनों ने दिल्ली महिला आयोग से की थी। इस पर महिला आयोग ने जीबीयू प्रशासन को जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने अब दोबारा से नई कमेटी बनाकर 29 मई तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


छात्रा कर चुकी आत्महत्या का प्रयास
पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि प्रोफेसर की हरकत से परेशान उसकी बहन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। तब उसे वह यूनिवर्सिटी से घर लेकर आ गए थे, लेकिन अभी भी बहन को परेशान किया जा रहा है।

प्रोफेसर को सस्पेंड कराने की मांग
बीटेक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर को विरोध के चलते सस्पेंड कर दिया। इसके बाद एमफिल की छात्रा ने भी प्रोफेसर को विवि से निष्कासित कराने की मांग की। छात्रा के भाई का आरोप है कि विवि प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।

दो माह पूर्व छात्रा ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस पर जांच कमेटी बैठाई थी। जांच में छात्रा के आरोप गलत थे। यह मामला कोतवाली में दर्ज है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

- जेपी शर्मा, वीसी-जीबीयू

छात्रा ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच अभी पूरी नहीं हुई। मामले की जांच चल रही है।
- शहनजर अहमद, इकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें