फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी नाबालिगों को पुलिस ने दबोचा

Mon, 10 Oct 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
स्वरूप नगर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी नाबालिगों को दबोचकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में 14 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ स्वरूप नगर में रहती है।
विज्ञापन


उसके मुताबिक, दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उसे घुमाने के लिए ले गया, जहां आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

शाम को पीड़िता ने सारी बात मां को बताई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बदनाम करने की दी धमकी

दूसरी घटना शनिवार की है। 15 वर्षीय किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, शनिवार सुबह आरोपी उसे बहाने से एक कमरे में ले गया, जहां दुष्कर्म किया।

​किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें