फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हताशा के आगे हारी जिंदगी, दो किशोरियों ने दी जान 

Fri, 29 Apr 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ज्योति नगर में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाई 
  • सीलमपुर में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी जिले के अलग-अलग मामलों में 12वीं कक्षा की छात्रा समेत दो किशोरी हताशा के आगे जिंदगी हार गई। ज्योति नगर इलाके में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


वहीं सीलमपुर में मां की डांट से नाराज होकर 17 साल की किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

ज्योति नगर में मृतका की शिनाख्त आकांक्षा (17) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सी-453 एलआईजी, डीडीए फ्लैट, लोनी रोड पर रहती थी। इसके परिवार में मां गीतांजलि व एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने आरती को डांटा था

- फोटो : Demo pic
गीतांजलि सरकारी स्कूल में टीचर हैं। बुधवार को अकांक्षा घर में अकेली थी। इस बीच उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर कारणों का पता लगा रही है। वहीं सीलमपुर मामले में आरती (17) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आरती अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क, यमुना खादर में रहती थी।

इसके परिवार में माता-पिता के अलावा, पांच बहन-भाई हैं। मंगलवार रात को खाना बनाने के नाम पर मां ने आरती को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने देर रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया था,  जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें