पीड़िता ने इस घटना का जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर भी किया। उसने लिखा, ''मैंने उसे थप्पड़ मारा इसका मतलब कि कुछ गलत हुआ है। क्या यह काफी नहीं था लोगों को बताने के लिए? हमें नहीं चाहिए मुफ्त सफर। हमें सुरक्षा चाहिए जिसका वादा हर सरकार करती है लेकिन कोई इसे पूरा नहीं करती। हमें बाहर निकलने से भी डर लगता है। क्या रात के 9.25 मिनट सच में बहुत देर थी?''
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ट्विटर पर महिला द्वारा की गई शिकायत के बाद मेट्रो पुलिस स्टेशन की एक टीम उसके पास पहुंची और उससे लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा क्योंकि ये एक वैधानिक औपचारिकता है। इस पर महिला ने बताया है कि उसने सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान कर ली है लेकिन वह अब तक यह निर्णय नहीं कर पाई है कि एफआईआर कराए कि नहीं क्योंकि वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई है।
बता दें कि जिस रात यह घटना हुई थी उस रात पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस को फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। फिर वह डीएमआरसी के अधिकारियों के पास पहुंची जिन्होंने उसे सीसीटीवी में आरोपी की पहचान करने के लिए रविवार को बुलाया था। इसी फुटेज में वह आरोपी की पहचान कर चुकी है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
मेट्रो से गुरुग्राम आ रही युवती को अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी सूचना मेट्रो थाना पुलिस को दी है। इस मामले में फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने शिकायत में कहा कि सोमवार शाम को वह मेट्रो से दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ आ रही थी। इसी दौरान उनके सामने वाली सीट पर बैठा युवक उसे अश्लील इशारे करने लगा।
पहले उसने नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी हरतक बढ़ गई। आरोप है कि युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को निकालकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। मेट्रो स्टेशन आते ही युवती ने पुलिस को संपर्क किया। देर शाम तक युवती थाने में मौजूद थी और इस पर युवती की शिकायत पर कार्रवाई जारी थी।