two sisters burnt alive
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को बताया था कि 18 फरवरी को उनके पुत्र की शादी थी। बृहस्पतिवार को वह अपने परिजनों के साथ खरीदारी करने के लिए दिल्ली गए थे।
घर पर उनकी पुत्री शीलू व रिश्तेदार की पुत्री शिवानी मौजूद थीं। जब वह लौटे तो दोनों के शव अलग-अलग कमरों में जली हुई अवस्था में पड़े मिले थे।
two sisters burnt alive
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनीराज जी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर व बीबीनगर एसओ मामले की जांच कर रहे थे।
मृतक युवती शीलू की कॉल डिटेल खंगाली गई थी, जिसमें युवक अंकित सिरोही उर्फ पुष्कल पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव ढकौली, हाल निवासी सीएचसी कस्बा व थाना बीबीनगर का नाम सामने आया।
घटना का खुलासा करने वाली टीम को आईजी जोन (मेरठ) ने 50 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।