फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान इंडिया देखकर रच डाली 75 लाख लूट की मनगढ़ंत कहानी

Tue, 19 Apr 2016 05:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली कैंट इलाके में एक कंपनी के दो कर्मचारियों ने नौकरी जाने के डर से मालिक के 75.50 लाख रुपये लूट की मनगढ़ंत कहानी बना डाली। इन कर्मचारियों ने पुलिस और मालिक को बताया कि कार सवार चार बदमाशों ने रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब पंद्रह घंटे के भीतर इस घटना के रहस्य से पर्दा हटा दिया। पुलिस ने शिकायत करने वाले कर्मचारी समेत दो को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली। दोनों आरोपियों ने सावधान इंडिया सीरियल देखकर वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बृजपुरी चांदबाग निवासी कुलदीप राज वर्मा (39) और चावड़ी बाजार निवासी अनुज जैन (30) के रूप में हुई है। दोनों दीवान गोल्ड नामक फर्म में काम करते हैं। फर्म का मालिक निशांत सर्विया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरियल सावधान इंडिया देखने के बाद लूट की साजिश रची

लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
16 अप्रैल को निशांत ने अनुज को ग्रेटर कैलाश के सचिन से 75.50 लाख रुपये का पेमेंट लेकर आने को कहा। रुपये लेकर आ रहे अनुज ने निशांत को फोन कर बताया कि बरार स्क्वॉयर के पास कार सवार चार युवक रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अनुज के फोन कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की।

इसके बाद पुलिस ने अनुज से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया। अनुज ने पुलिस को बताया कि उसने कुलदीप के साथ मिलकर लूट की मनगढ़ंत कहानी रची थी। घटना वाले दिन कुलदीप धौलाकुआं और नारायणा के बीच उससे मिला।

वहां अनुज ने उसे रुपयों से भरा बैग दे दिया। इसके बाद लूट की झूठी खबर मालिक और पुलिस को दे दी। पुलिस ने अनुज के निशानदेही पर कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से रुपये के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक और स्कूटी बरामद की है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि निशांत अपने फर्म को गुजरात ले जाने पर विचार कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर उन्हें लगा कि उनकी नौकरी चली जाएगी। करीब आठ से दस सालों से दोनों कंपनी में काम कर रहे थे। निशांत दोनों कर्मचारियों से रुपयों का कलेक्शन करवाता था। करीब पांच माह पहले ही सीरियल सावधान इंडिया देखने के बाद आरोपियों ने कलेक्शन के दौरान बड़ी रकम लूटने की साजिश रची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें