फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर लड़की से मिलने गए दो भाइयों की चाकू से गोद-गोद कर हत्या, लाश के पास मिला लेडीज सैंडल

Fri, 17 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
rohini double murder - फोटो : अमर उलाजा/इंड‌ियन एक्सप्रेस
प्रशांत विहार स्थित जापानी पार्क में मंगलवार को दो युवकों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों के छाती और पीठ पर भी चाकू से वार किए गए थे। दोनों रिश्ते के चचेरे भाई थे। बताया जा रहा है कि वेलेंटाइन-डे पर दोनों युवक जापानी पार्क में किसी लड़की से मिलने आए थेे।
विज्ञापन

2 of 8
rohini double murder - फोटो : अमर उजाला
आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से दोनों की हत्या की गई है। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से हसनगंज, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला आशू (19) परिवार के साथ शिव विहार, कराला गांव में रहता था।
विज्ञापन

3 of 8
rohini double murder - फोटो : अमर उजाला
परिवार में पिता आजाद सिंह, मां, एक भाई व बहन है। वहीं, अंकुश (20) भी परिवार के साथ शिव विहार में रहता था। दोनों ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। दोनों के पिता एमसीडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मंगलवार आशू और अंकुश परिजनों से बॉबी नामक युवक के साथ बेगमपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं पहुंचे।

4 of 8
rohini double murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया
रात करीब आठ बजे एक युवक ने खून से लथपथ दोनों के शव जापानी पार्क में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों के बीच 80-90 कदम की दूरी थी। ऐसा लग रहा था दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया था। दोनों युवकों के पास उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ मिले। वहीं, एक अन्य मोबाइल व लेडीज सैंडल भी घटनास्थल से बरामद हुए। दूसरा फोन बॉबी नामक पड़ोसी युवक का बताया जा रहा है। पार्क के बाहर पुलिस को एक बाइक भी खड़ी मिली है।
विज्ञापन

5 of 8
rohini double murder - फोटो : इंड‌‌ियन एक्सप्रेस
बाइक मोती नगर के पते पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने देर रात बॉबी व एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बॉबी की इलाके में मीट की दुकान है। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक बॉबी की किसी महिला रिश्तेदार से मिलते थे। इसको बॉबी पसंद नहीं करता था। उसने दोनों को मना भी किया था। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों युवकों की हत्या प्रेम प्रसंग या किसी लड़की से मिलने-जुलने के कारण ही हुई है। अब दोनों को किसने और क्यों मारा फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

6 of 8
rohini double murder - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा इंतजाम के बीच हुई वारदात
जापानी पार्क अक्सर प्रेमी जोड़ा से भरा रहता है। ‘वेलेंटाइन-डे’ पर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल को पार्क में तैनात किया था। इसके बावजूद दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। जिस जगह वारदात हुई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस की पिकेट भी लगी रहती है। वहीं, गेट नंबर-4 के पास पीसीआर भी तैनात रहती है। अंधेरा होने पर यहां से पार्क को खाली कराया जाता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपियों ने अंधेरा का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

7 of 8
rohini double murder - फोटो : अमर उजाला
आशू दोपहर के समय अपने घर से बॉबी के साथ जाने की बात कहकर निकला था। पिता आजाद सिंह ने शाम करीब पांच बजे बेटे को फोन किया तो उसने 10 मिनट में वापस घर आने की बात कही। जब वह घर नहीं पहुंचा तो पिता ने लगातार बेटे को कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

8 of 8
rohini double murder - फोटो : अमर उजाला
14वीं कॉल पर मिली बेटे की मौत की सूचना
14वीं कॉल पर फोन उठा और आजाद को बेटे के कत्ल की खबर मिली। अंकुश के भाई साहिल ने बताया कि वह भी दोपहर के समय बॉबी के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। शाम के समय पिता ने फोन किया तो उसने रोहिणी सेक्टर-24 में होने की बात बताई। पिता ने सेक्टर-20 आने के लिए कहा, लेकिन अंकुश वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें