फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

Fri, 15 Apr 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
गुडग़ांव पुलिस की सेक्टर-46 की अपराध शाखा-एक ने दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिर तार किया है। इनके खिलाफ सेक्टर-10 थाना पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी राकेश कुमार पुत्र सीताराम व बिहार के वैशाली जिला निवासी वीर कुमार पुत्र शुभलाल के रुप में की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अपराध शाखा के एएसआई दिलीप को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काफी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर हिमगिरी चौक पर हैं और इसे कहीं बेचने की फिराक में हैं। सूचना पाकर पुलिस ने बताए गए जगह पर जाकर घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


हिमगिरी चौक के पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में खड़े देखा तो उनके पास गए। पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जब पुलिस ने उनके पास थैले की तलाशी ली तो उसमें गांजा भरा था।

पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें