शव के पास ही लोहे की एक रॉड भी खून से सनी हुई पड़ी हुई थी। बेटे का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही लोहे की रॉड को कब्जे में ले लिया।
मामले में मृतक अशफाक की मां ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ट्रानिका सिटी थाने में शिकायत दी है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
25 गज जमीन के लिए पिता से झगड़ता था अशफाक
प्र्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अशफाक जुआ, गांजा व शराब पीने का आदी था। उसकी अक्सर पिता अब्दुल रहीम से लड़ाई होती थी। कई बार तो मामला हाथापाई तक भी पहुंच जाता था।
अशफाक के जुए की लत के चलते उस पर कर्जा भी हो गया था। जिसे उतारने के लिए डेढ़ साल पहले उसने अपनी 25 गज जमीन को बेच दी थी। अब पिछले कुछ दिनों से अशफाक बची हुई 25 गज जमीन अपने नाम कराने की बात कहकर पिता से झगड़ता था। बृहस्पतिवार रात भी पिता-पुत्र में लड़ाई हुई थी। इसके बाद सभी सोने चले गए थे।
बयान बदलने पर पिता को हिरासत में लिया
पुलिस ने घर से सभी सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस को पिता के बयानों में विरोधाभास मिला। एसपी ग्रामीण का कहना है कि पिता अब्दुल रहीम बार बार अपने बयान बदल रहा था। शक के आधार पर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।