टीवी की दुकान में काम करने वाले एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची से ‘गंदी बात’ की। घटना के वक्त बच्ची इस कदर सहम गई कि बच्ची को ढूंढती हुई जब उसकी मां बच्ची के पास पहुंची तो बच्ची ने अपनी मां से कहा कि मम्मी चलो, नहीं तो अंकल छुरा मार देंगे।
मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। विजयनगर की एक कालोनी में रहने वाली 6 साल की बच्ची दुकान पर अपने पिता की दुकान से घर लौट रही थी। घर से कुछ दूरी पर ही टीवी की दुकान पर वह टीवी देखने रुक गई।
थोड़ी देर में बिजली गुल हो गई तो टीवी बंद हो गया। दुकान पर काम करने वाला एक युवक दुकान से बाहर आया और बच्ची को गोद में उठा कर दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया, वहां पर बच्ची से गलत हरकत की।
किसी से शिकायत करने पर बच्ची को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर की ओर भेजा। उधर बच्ची की मां अपनी बेटी को
ढूंढने के लिए घर से निकली। मां को देखते ही बच्ची चिल्ला कर बोली कि मम्मी यहां से चलो नहीं तो अंकल छुरा मार देंगे। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।