फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती नाबालिग से रेप की कोशिश

Thu, 20 Mar 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के अरुणा आसफ अली अस्पताल में एनीमिया रोग का उपचार करवा रही एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वजीराबाद इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी 12 मार्च से अरुणा आसफ अली अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित वार्ड में उपचार करवा रही है। 16 मार्च को किशोरी बाथरूम में गिलास धोने के लिए गई थी, उसी दौरान अस्पताल के दो सफाईकर्मी बाथरूम में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया।

किशोरी का आरोप है कि दोनों सफाईकर्मियों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी पिर्टाई कर दी। इस दौरान वार्ड में मौजूद एक शख्स ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। पकड़े जाने के डर से दोनों युवकों ने दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वहां मौजूद तीमारदारों ने एक आरोपी वजीराबाद निवासी राज उर्फ जीतेंद्र को दबोच लिया मगर, उसका सहयोगी विकास उर्फ सोनू भागने में सफल रहा। पुलिस ने बुधवार रात सोनू को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने किशोरी के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ठेकेदारी पर अस्पताल की साफ-सफाई का काम करते थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें