इस साल वह बोर्ड की परीक्षाएं दे रही थी। वहीं आदित्य एमबीए कर रहा है। इनके पिता विदेश मंत्रालय में सिक्योरिटी में तैनात हैं। शनिवार को ऋचा, आदित्य व रिश्ते के भाई विशाल के साथ स्कूटी से शेरपुर चौक ढोल वाले से बात करने आए थे।
दरअस्ल ऋचा के घर में हर साल धार्मिक कार्यक्रम होता है, उसमें ढोल की जरूरत होती है। आदित्य स्कूटी खड़ी कर ढोल वाले से बात करने अंदर दुकान में चला गया, वहीं ऋचा और विशाल स्कूटी के पास खड़े होकर बात करने लगे।
इसी दौरान पीछे से आए बेलगाम ट्रैक्टर ने ऋचा व विशाल को टक्कर मार दी। विशाल एक ओर गिर गया, जबकि चालक ने ट्रैक्टर का पिछला पहियां ऋचा पर चढ़ा दिया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। विशाल को मामूली चोट लगी।
ऋचा के भाई आदित्य ने बताया कि बचपन से उसकी बहन को बेसबॉल खेलने का शौक था। ऋचा ने दिल्ली की ओर से कई बार केरल, मुंबई, राजस्थान और तमिलनाडू जाकर बेसबॉल की प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे।
ऋचा का सपना था कि वह बेसबॉल में देश का नाम रोशन करे। ऋचा के पिता रामनायक ने भी अपनी बेटी को हमेशा बेटे की तरह पाला था। यहां तक ऋचा बाल भी लड़कों की ही तरह रखती थी। बेटी की मौत के बाद से उसके परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।