शहर के एक निजी स्कूल में पढने वाले छात्र की अंग्रेजी अध्यापिका ने किसी बात को लेकर पिटाई कर दी। अध्यापिका ने छात्र को इतनी तेज थप्पड़ मारा कि छात्र के कान का पर्दा फट गया। छात्र के पिता की शिकायत पर पर सिटी थाना पुलिस ने अध्यापिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अध्यापिका को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही है। कानूनी राय के बाद छात्र के पिता की शिकायत पर मामला अब दर्ज किया गया है। होंडा कंपनी में कार्यरत छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल अध्यापिका की पिटाई से उनके बेटे के बाएं कान का पर्दा फट गया है।
शिवाजी पार्क निवासी ऋषिपाल का 14 वर्षीय बेटा उमेश कुमार शिव नगर स्थित शारदा इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस को दी गई शिकायत में ऋषिपाल ने बताया है कि 22 अप्रैल को उनका बेटा स्कूल गया था।