लोनी के कृष्णा विहार कालोनी में शनिवार शाम को पिता के इलाज के खातिर युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को युवती का अंतिम संस्कार किया गया।
कृष्णा विहार कालोनी में अनिल परिवार के साथ रहते हैं उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटी और दो बेटे हैं। अनिल पॉलीथिन की सप्लाई करते हैं। अनिल को किडनी की बीमारी है।
दो दिन पहले अनिल पत्नी से बेटी दीपा की शादी की बात कर रहे थे। शादी में पैसों की कमी के कारण उन्होंने अपना इलाज सरकारी अस्पताल में कराने की बात कही।