फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बहन का बदला लेने के लिए बच्चे पर डाला तेजाब, मरा समझकर कूड़ेदान में फेंका

Mon, 19 Dec 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
शांति नगर से तीन दिन पूर्व घर के बाहर से बच्चे का अपहरण कर हत्या का प्रयास करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बहन को बच्चे की मां द्वारा अपशब्द कहने का बदला लेने के लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


आरोपी बच्चे को मरा समझकर कूड़े में फेंक गया था, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बच्चे का अपहरण करने व हत्या के प्रयास में शांति नगर निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया गया है। वह मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। वह यहां झांडसा रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन पर काम करता था।
विज्ञापन

ढाई वर्षीय बेटे को बहाने से अपने पास बुलाया

रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
उसने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ दिन पहले शांतिनगर निवासी यमुना प्रसाद (मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव) की पत्नी ने उसकी बहन को किसी बात को लेकर कुछ अपशब्द कह दिए थे।

इसी बात का बदला लेने के लिए ही उसने यमुना प्रसाद के ढाई वर्षीय बेटे को बहाने से अपने पास बुला लिया। चूंकि पड़ोसी होने के नाते बच्चा गोविंद को पहचानता था। इसलिए आसानी से गोविंद उसे अपने साथ ले गया।

उसने बच्चे को बेरी वाले बाग में रखा और अपने साथ सुलाया। यहां उसने बच्चे के सीने पर फ्लूड लगा दिया। सांस के साथ फ्लूड बच्चे के शरीर में पहुंचता रहा, जिससे बच्चा बेहोश होकर सो गया।
विज्ञापन

मासूम जख्मी हालत में कूड़े के ढेर में पड़ा मिला

पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
इस बीच गोविंद ने बच्चे को मारने की नीयत से उसके ऊपर तेजाब लाकर छिड़क दिया। गोविंद ने बच्चे को मरा समझकर उसे नजदीक ही लगते ओमनगर में ले जाकर कूड़े के ढेर में डाल दिया। 

शुक्रवार को मासूम जख्मी हालत में कूड़े के ढेर में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर जलने के निशान थे। मासूम को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी एसआई रूपेश ने बताया कि सीसीटीवी में एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

इसी के आधार पर  जांच आगे बढ़ाई गई और गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि यमुना प्रसाद का ढाई वर्षीय बेटा 13 दिसंबर को घर के बाहर गली में खेलते समय अचानक गायब हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें