फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने को लेकर हुआ विवाद तो छत से नीचे फेंक दिया भाई, मौत

Tue, 28 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
छावला इलाके में नशे के आदी युवक ने सोने को लेकर हुए विवाद में अपने बड़े भाई को छत से धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वीर प्रताप के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हालांकि, गिरने के दौरान वीर प्रताप ने अपने भाई शैलेश का हाथ पकड़ लिया था, जिसकी वजह से वह भी नीचे गिरकर घायल हो गया। छावला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय भी आरोपी शैलेश नशे में था।

पुलिस के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड जोगराज सिंह सपरिवार प्रेम नगर में रहते हैं। शुक्रवार रात जोगराज के तीनों बेटे और भतीजा राजू छत पर सोने चले गए। यहां पर सोने की जगह को लेकर शैलेश और वीर प्रताप के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनो भाई जख्मी, वीर का सिर फट गया

- फोटो : demo pic
दोनों भाइयों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान शैलेश ने वीर प्रताप को छत से धक्का दे दिया, लेकिन गिरने के दौरान वीर ने उसका हाथ पकड़ लिया। दोनों भाई नीचे गिरने के बाद जख्मी हो गए। वीर का सिर फट गया।

परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वीर प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं शैलेश को इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने वीर प्रताप के शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीर प्रताप शादीशुदा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें