फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में महिला को मारा चाकू

Mon, 13 Jan 2014 01:02 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी राशिद खान की पत्नी रेहाना को उसके पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने शनिवार को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि युवकों की राशिद खान से पुरानी रंजिश है। इसी बात को लेकर उन लोगों ने शनिवार को उसकी पत्नी से झगड़ा किया। इस दौरान उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले युवकों की पहचान हो गई है। हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
निहाल विहार इलाके में एक 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाई, जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती का पिछले एक साल से आरोपी युवक से प्रेम संबंध था। गत वर्ष युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बाद में युवक के शादी करने का आश्वासन देने पर दोनों के बीच समझौता हो गया। उसके बाद भी वह लगातार शादी करने से इंकार करता रहा। युवती का आरोप है कि इस दौरान भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें