साहिबाबाद में एक नि:संतान महिला को संतान सुख दिलाने का झांसा देकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले तीन तांत्रिको को लोगों ने मोहन नगर स्थित उनकी दुकान से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
तांत्रिकों ने महिला को उस पर लगे जिन्न को निकालने के लिए दुकान पर बुलाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के नेहरू विहार की रहने वाली एक नि:संतान महिला को उसके परिचित ने कुछ दिन पहले मोहन नगर में बंगाली बाबा तांत्रिक की दुकान चलाने वाले वसीम, आरिफ और याकूब से मिलवाया था।
तांत्रिकों ने महिला को बताया कि उस पर जिन्न का साया है। जिससे वह नि:संतान है। तांत्रिकों ने महिला से 70 हजार रुपये भी ठगे थे। उन्होंने शनिवार को महिला को इलाज के लिए अर्थला बुलाया था।