फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी की छात्रा से तीन महीने तक उसका सौतेला बाप करता रहा रेप

Sun, 12 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
विज्ञापन
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को उसके सौतेले पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ वहशी पिता ने तीन माह तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर पत्नी ने ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता की मां सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जबकि सौतेला पिता मिस्त्री है।

किशोरी के मुताबिक, मां सुबह आठ बजे ड्यूटी करने चली जाती है। घर पर अकेली किशोरी को डरा धमकाकर पिता उसके साथ दुष्कर्म करता।
विज्ञापन

छोटे बेटे ने पिता को यह हरकत करते हुए देख लिया

- फोटो : demo pic
किसी को बताने पर मां को जान से मार देने की धमकी देता। डर की वजह से पीड़िता पिता की शिकायत करने की किसी से भी हिम्मत नहीं जुटा पाती थी।

दो तीन दिन पहले छोटे बेटे ने पिता को यह हरकत करते हुए देख लिया।  बात मां तक पहुंची, पूछताछ में किशोरी ने सारी आपबीती मां को सुनाई।

शुक्रवार को मां किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें