फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छगर हत्याकांड: तीन नाबालिग पकड़े गए

Wed, 08 Feb 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दसवी कक्षा के छात्र प्रशांत (16) की शुक्रवार रात आईएमटी राधाकृष्ण मंदिर के पास गोली मार कर हत्या करने के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच टीम ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग किए गए कट्टे भी किशोरों की निशानदेही पर बरामद कर लिए।
विज्ञापन


मालूम हो कि मच्छगर गांव निवासी प्रशांत शुक्रवार रात आईएमटी से जिम करके घर लौट रहा था। करीब साढ़े आठ बजे रात कुछ लोगों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। प्रशांत के भाई विजय उर्फ पिंटू ने बिजेंद्र, राजेेंद्र, कृष्ण, नरसिंह, तरुण, सागर, मोहित, विकास, रॉकी और सारन गांव निवासी रामबीर के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कराया था। सीआईए डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर ने बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें