गोकलपुरी इलाके में हनीट्रेप लगाकर एक युवक तीन लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवतियों ने पीड़ित को असली डॉलर दिखाकर उसे रद्दी की गड्डी थमा दी। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित को अपनी गलती का अहसास हुआ।
पीड़ित रहीम नगर, टुडौली, लखनऊ निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गोकलपुरी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला ज्ञानेंद्र सिंह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास लोकेश टेलिकॉम के नाम से अपना काम करता है। दीपावली के समय उसके पास आलिया खान नामक एक युवती ने उससे ट्रेन का टिकट करवाया था।