फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार गर्दन पर रख लूट लिया छात्र का मोबाइल

Wed, 05 Apr 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
सीलमपुर इलाके में सोमवार रात दो बदमाशों ने एक छात्र की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर मोबाइल लूट लिया। जख्मी होने के बावजूद छात्र ने  बदमाशों का पीछा किया। शोर सुनकर गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों  और स्थानीय लोगों ने भाग रहे बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जख्मी छात्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान जाफराबाद निवासी दानिश (22) और चौहान बांगर निवासी रिजवान (25) के रूप में हुई है।

दोनों पर लूटपाट के कई मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक गौतमपुरी निवासी अरबाज खान (19) स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार रात वह बी ब्लॉक गौतमपुरी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां से रात सवा दस बजे वह पैदल ही घर आ रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गली नंबर सात के पास दो युवकों ने अरबाज से टाइम पूछा

knife
गली नंबर सात के पास दो युवकों ने अरबाज से टाइम पूछा। जैसे ही वह मोबाइल में देखकर टाइम बताने लगा। इसी दौरान एक युवक ने उसके गर्दन पर धारदार हथियार रख दिया और नकदी और मोबाइल देने के लिए कहा।

अरबाज के विरोध करने पर बदमाश ने गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगे। लेकिन जख्मी होने के बावजूद अरबाज ने शोर  मचाते हुए बदमाशों का का पीछा किया।

शोर सुनकर वहां गश्त कर रहे एएसआई ब्रह्मजीत और हेड कांस्टेबल मनोज ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरे बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जख्मी अरबाज को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अरबाज के बयान पर  मामला दर्ज कर दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें