फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को मारी तीन गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Mon, 20 Feb 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder footage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छावला के रोशनपुरा इलाके में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में रविवार दिनदहाड़े एक युवक की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय युवक क्रिकेट खेलने के बाद अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर आ रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने उस पर तीन गोली चलायी। पूरी वारादात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

मरने वाले युवक की पहचान  दिनेश(24) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि दिनेश का शनिवार को क्रिकेट खेलने के दौरान मैदान में कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही वह स्कूटी से नीचे गिर गया

dinesh - फोटो : अमर उजाला
​रविवार को दिनेश उसी मैदान में क्रिकेट खेलकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले रोशनपुरा के पास बाइक सवार बदमाश ने दिनेश के पीठ में एक गोली मारी। गोली लगते ही वह स्कूटी से नीचे गिर गया।

उसके बाद बाइक की पिछली सीट पर बैठा बदमाश उसके पास आया और उनकी कनपटी में दो गोली मारकर वहां से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे के जरिए चारों आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक दिनेश अपनी मां और तीन बहनों के साथ रोशनपुरा इलाके में रहता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। दिनेश स्नातक करने के बाद बेरोजगार था। पता चला है कि दिनेश ने कुछ दिन पहले ही करोड़ों रुपये की अपनी प्रॉपर्टी को बेची थी।

परिवार वालों के मुताबिक दिनेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि पुलिस ने क्रिकेट को लेकर हुए झगड़े में उसकी हत्या किए जाने का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले सीसीटीवी के जरिए उन आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। सभी अभी अपने घरों से भागे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें