फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगीः कई दिनों तक नहीं देते थे खाना और लोहे की रॉड से करते थे नौकरानी की पिटाई

Thu, 29 Dec 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नौकरानी से मारपीट और दरिंदगी
विज्ञापन
मुखर्जी नगर इलाके में नौकरानी से मारपीट और दरिंदगी का मामला सामने आया है। जख्मी हालत में 24 साल की नौकरानी को प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले लोगों ने आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में मालिक और प्लेसमेंट एजेंसी के दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने इन लोगों पर मारपीट करने व सैलरी हड़पने के आरोप लगाए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डुंबरे बताया कि शालू (24)(बदला हुआ नाम) काम की तलाश में पश्चिम बंगाल से दिल्ली आई थी।

यहां आने के बाद उसने कई जगह घरेलू नौकरानी के रूप में काम किया। जून माह में वह शादीपुर की एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये मुखर्जी नगर में अतुल लोहिया (32) के घर पर काम के लिए आ गई। अतुल ने उसे पांच हजार रुपये, खाना और रहने की जगह देने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाकी सदस्य उसे लोहे की रॉड से पीटते थे

आरोप है कि काम के दौरान अतुल छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता था। घर के बाकी सदस्य उसे लोहे की रॉड से पीटते थे। दो-दो दिन शालू को खाना नहीं दिया जाता था। गत 16 दिसंबर को शालू को बुरी तरह पीटा गया। पीड़िता जख्मी हालत में शादीपुर स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के दफ्तर पहुंची।

वहां, एजेंसी के गणेश वर्मन व सरस्वती नामक महिला ने शालू को जुबान बंद रखने के लिए कहा। हालत बिगड़ने पर 19 दिसंबर को उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान में शालू ने अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी पुलिस को सुनाई।

उसने पुलिस को बताया कि छह माह में अतुल ने एक भी महीने की सैलरी नहीं दी। अतुल ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसने सारी सैलरी प्लेसमेंट एजेंसी के गणेश व सरस्वती को दे दी। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें