फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन को लेकर उद्यमी को दी जान से मारने की धमकी  

Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलिंग में 50 लाख रुपये कमीशन देने से मुकरने पर बिचौलिये ने खरीदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। खरीदार ने बिचौलिए के खिलाफ धन की अवैध वसूली और जान से मारने का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


सेक्टर 31 स्थित राजवती केमिकल्स नाम की फैक्ट्री के मालिक कंवर कपूर के मुताबिक वह फैक्ट्री के पास स्थित एक प्लॉट खरीदना चाहते थे। प्लॉट खरीदने के लिए उन्होंने इग्नू रोड दिल्ली स्थित मनी रियल एस्टेट के मालिक मनोज से संपर्क किया था।

मनोज ने छह करोड़ रुपये में प्लॉट का सौदा कराया था। मनोज का दावा था कि कीमत के हिसाब से उसका कमीशन 50 लाख रुपये बनता है लेकिन उन्होंने इतना धन देने से इनकार कर दिया। कमीशन नहीं मिलने से गुस्साए मनोज ने धन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें