सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में जलसाझों ने युवती का एटीएम हैक कर खाते से 34हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभूति गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात दस बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आता है। जिसमें उनके खाते से तीन बार में 34हजार रुपये निकल गए। जिसके बाद बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर कार्ड को ब्लॉक करवाया गया और पुलिस को शिकायत दी गई है।