फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेने के बहाने किन्नरों ने कैब चालक को लूटा

Mon, 28 Aug 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हौजखास इलाके में लिफ्ट लेने के बहाने तीन किन्नरों ने कैब चालक को लूट लिया। वारदात के समय पीड़ित सूर्य प्रताप सिंह (20) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहा था। इस बीच मूलचंद फ्लाईआरे के पास कैब रुकवाकर बदमाश उसमें सवार हो गए। बाद में तीनों ने यूसुफ सराय पेट्रोल पंप के पास वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो  किन्नरों को मौके पर धर दबोचा, जबकि इनका एक साथी मौके से फरार होने मं कामयाब हो गया। पकड़े आरोपी किन्नरों की पहचान मुस्कान (20) और सोनाली (22) के रूप में हुई है। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। हौजखास थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गा विहार, देवली गांव में रहता है। सूर्य कैब चालक है। शुक्रवार रात को यह सवारी लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया था। वहां से देर रात को वह वापस घर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह मूलचंद फ्लाईओवर के पास पहुंचा, अचानक तीन किन्नरों ने उससे लिफ्ट मांगी। आरोपियों ने कहा कि उन्हें हौजखास गांव जाना है। सूर्य  इसके लिए तैयार हो गया। इधर कैब जैसे ही यूसुफ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, आरोपियों ने सूर्य को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने सूर्य से उसका मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुस्कान व सोनाली को मौके पर दबोच लिया गया। उसका एक साथी मौके से पर्स लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें