फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दंपति के साथ ट्रेन में हुई चोरी का खुलासा

Sat, 05 Mar 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
train - फोटो : pti
विज्ञापन
जीटी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे डॉक्टर दंपति के लाखों के जेवर चोरी करने का आरोपी पश्चिम बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के दौरान उसने फरीदाबाद में हुई घटना का खुलासा किया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसकी सूचना जीआरपी फरीदाबाद को दी।
विज्ञापन


जीआरपी फरीदाबाद ने उसे लाने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कराया। शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल की टीम आरोपी को लेकर फरीदाबाद पहुंची। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

4 सितंबर 2015 को जीटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान पश्चिम किदवई नगर, दिल्ली निवासी डॉ. बसंती और उनके पति  का सामान चोरी हो गया था।

उसमें करीब 5 लाख रुपये के गहने व अन्य सामान था। जीआपी ने मामला दर्ज कर लिया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने 4 फरवरी को चोरी के मामले में सुल्तानपुर, दिल्ली निवासी रमेश उर्फ मैसी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें