फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में घर के बाहर से युवती का अपहरण

Sat, 05 Mar 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला।
विज्ञापन
किडनेपिंग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आल्टो कार सवार युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। आरोपी युवती की मां को धक्का मारकर उसे कार में बैठाकर ले गए। महिला घायल हो गई है। पुलिस युवती के परिजनों के बयान पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में युवती के पिता ने बताया कि वह घर पर अपने परिजनों के साथ बैठा हुआ था। उसकी 25 साल की छोटी बेटी सुबह साढ़े नौ बजे अपने काम पर जाने के लिए निकल रही थी। इतने में उसकी चीख की आवाज सुनाई दी तो वह और उसकी पत्नी तुरंत बाहर की ओर भागे। उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की आल्टो के-10 कार उनके घर से कुछ दूरी पर खड़ी थी और चार युवक उसकी बेटी को जबरन कार की तरफ घसीट रहे थे। उसकी पत्नी आगे बढ़ी तो कार में सवार युवकों ने उसे धक्का मार दिया।

वह नीचे गिर गई और घायल हो गई। इस पर मोहल्ले के युवक ने कार सवारों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बेटी को कार में बैठाकर भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलते ही पीसीआर और ट्रैफिक इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे और थाना सिटी से एएसआई मक्खन सिंह ने युवती के परिजनों के बयान कलमबद्ध करके जांच शुरू की।
विज्ञापन


एक आरोपी की पहचान गांव चूहड़वाल निवासी सन्नी के तौर पर हुई है। वहीं एसएचओ सिटी नरिंदर सिंह औजला ने कहा कि युवती का अपहरण नहीं हुआ है। युवती अपनी मर्जी से गई है। पुलिस ने युवती की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई हैं। एसएचओ ने दावा किया कि शाम तक युवती और कार सवार युवक वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें