फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दूर मिली तो द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 21 Feb 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
metro track - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुड़गांव-जहांगीर पुरी मेट्रो रुट पर सोमवार की सुबह साढ़े सात  बजे द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक हेल्थ प्रोफेशनल ने स्यूसाइड का प्रयास किया। युवती दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने कूद गई। 
विज्ञापन


वह पटरी पर न गिरकर मेट्रो व दीवार के बीच फंस गई। इससे उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। घायल को शहर के सुशांत लोक में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार वह अभी बयान देने के स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दूर नौकरी होने के चलते वह परेशान चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा हादसा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।]
विज्ञापन


27 वर्षीय एक युवती गुड़गांव हुडा सिटी सेंटर से दिल्ली की ओर जा रही एक मेट्रो के सामने कूद गई। यह हादसा शहर के आखिरी द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर हुआ। हादसे के वक्त प्लेटफार्म पर काफी कम पैसेेंजर थे।

हादसे के चलते मेट्रो चालक ने एमरजेंसी ब्रेक भी मारे, लेकिन तब तक युवती मेट्रो व प्लेटफार्म की दीवार के बीच फंस चुकी थी। लोगों ने युवती को बाहर निकाला। इसकी सूचना सीआईएसएफ के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मेट्रो थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवती को सुशांत लोक में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। युवती के मोबाइल व बैग में मिले कार्ड से उसकी पहचान हुई। युवती मूलरूप से बिहार के पटना की रहने वाली है।

वह एमबीबीएस और एमबीए है। दिल्ली के मथुरा रोड स्थित हेल्थ केयर इंश्योरेंस में काम करती है। अपनी मां व भाई सहित गुड़गांव के डीएलएफ फेज थ्री में रहती है।

मेट्रो थाना प्रभारी  देवीचरण ने बताया कि पुलिस अभी बयान नहीं ले पाई है। युवती के भाई ने बताया कि वह दूर नौकरी होने के कारण परेशान चल रही थी। युवती के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें