फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से 2.5 लाख रुपये की चोरी,मैनेजर व सेल्समैन पर शक

Wed, 08 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव नूरपुर में पेट्रोल पंप पर अलमारी में रखे 2.5 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप मालिक ने अपने कर्मचारियों पर ही चोरी का शक जाहिर करते हुए मामले की शिकायत पुलिस में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप के मालिक ताहिर निवासी गांव रेहना थाना नूंह ने पुलिस को बताया कि उसने नूरपुर फिलिंग स्टेशन पर गांव बावला निवासी अजीज अहमद  को मैनेजर व जुनैद और रुस्तम को सेल्समेन के रूप में रखा हुआ है।

3 जून को सुबह 10:00 बजे मैनेजर अजीज उस दिन की नकदी जमा कराकर रेवाड़ी डीजल लेने के लिए चला गया और रात को 11:00 बजे डीजल की गाड़ी को खाली कराकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन


ताहिर का कहना है कि रात के समय जुनैद व रुस्तम सेल्समैन ही ड्यूटी पर थे और जिस अलमारी में रुपये रखे थे, उसकी चाबी जुनैद के पास ही थी।

पंप मालिक का कहना है कि 4 जून शाम 5:30 बजे मैनेजर अजीज ने उसे अलमारी में रखे दिन रात के 252953 रुपये अलमारी तोड़कर चोरी होने की सूचना टेलीफोन पर दी।

पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि छानबीन के बाद मैनेजर व सेल्समेन पर चोरी करने का शक हुआ है। उन्होंने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने  मैनेजर अजीज व सेल्समेन जुनैद व रुस्तम के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें