फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सोता रहा और हीरे की अंगूठी समेत गहने व नकदी ले गए चोर

Tue, 29 Nov 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ठंड के मौसम में शहर में चोर भी सक्रिय हो गए हैं। आदर्श नगर स्थित एक मकान में घुसकर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं, तीन अलग-अलग स्थानों पर झपटमारों ने तीन लोगों से मोबाइल और एक से स्कूटर छीन लिया। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी अमित दीवान ने बताया कि परिवार के सभी लोग 26 नवंबर की रात घर में सोये हुए थे। तड़के करीब 4:00 बजे चोर उनके मकान में घुसे और दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी डायमंड रिंग, सोने की दो चेन, सोने की दो अंगूठी, दो रिंग चोरी कर ले गए।

बिहार के अररिया जिले के गांव कालियागंज निवासी मोहम्मद सोनू खान ने थाना उद्योग विहार पुलिस को बताया कि वह यहां शहर में ही रहते हैं। जब वह उद्योग विहार फेस-1 से गुजर रहे थे तो उसी दौरान दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर, नेपाल निवासी कृष्णा पन ने बताया कि वह यहां पालम विहार में रहते हैं। वह किसी काम से पालम विहार के कृष्णा चौक पर रविवार सुबह 6:00 बजे किसी काम से आया था। इसी दौरान दो युवक आए और उसका मोबाइल छीन लिया।

इसी थाना क्षेत्र में एक और अन्य मामले में कार्टरपुरी निवासी विकास यादव ने बताया कि वह पालम विहार स्थित अंसल प्लाजा के बिग सिनेमा में काम करता है। वह अपने एट्रेनों स्कूटर पर सवार होकर ड्यूटी से वापस अपने घर आ रहा था।

जब वह कार्टरपुरी में पहुंचा तो उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा उनमें से दो युवकों ने उससे मोबाइल व स्कूटर छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें