फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर चालक को बंधक बनाकर लूटी कार

Tue, 29 Nov 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
लूट (प्रतीकात्मक च‌ित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी के कई महत्वपूर्ण इलाकों में कार लुटेरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। आएदिन इन इलाकों से लूटपाट की वारदात सामने आ रही है। रविवार को एमजी रोड पर बदमाशों ने एक कार चालक को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बदमाश चालक को  हेलीमंडी के पास छोड़कर कार लूटकर फरार हो गए। कार मालिक की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-2 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-50 में रहने वाले वैभव सेठी का शहर में ही बिजनेस है। रविवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ साइबर हब में डिनर के लिए गए थे। उन्होंने अपने चालक राजेश को फोन करके कार लेकर आने को कहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि राजेश इनोवा कार लेकर जा रहा था। इस बीच दो बदमाशों ने साइबर हब के नजदीक चालक को घेर लिया। एक बदमाश ने बंदूक निकाली और उसे धमकाते हुए कार की पीछे वाली सीट पर बैठा दिया।

इसके बाद बदमाश कार चालक को बंधक बनाकर पटौदी एरिया में हेलीमंडी की ओर ले गए, जहां उन्होंने चालक को कार से नीचे उतारा और कार लूटकर फरार हो गए। किसी तरह चालक ने इसकी जानकारी कार मालिक को दी। कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें