फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में सो रहा था कुत्ता, चोरों ने खंगाला मकान

Sat, 29 Apr 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में बृहस्पतिवार रात पांच चोर कई घंटे तक घूमते रहे। चोरों एक मकान से 60 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और पाजेब चोरी कर ली।
विज्ञापन


उनका कुत्ता (जर्मन शैफर्ड) एसी में सो रहा था, आहट सुनकर उसने भौंकना शुरू किया तो घरवालों से उसे डांटकर सुला दिया। चोरों ने चार अन्य मकानों में चोरी की कोशिश की और सीसीटीवी में कैद हो गए।  
 
कासना कोतवाली क्षेत्र के पी-3 सेक्टर में बृहस्पतिवार रात चोर घुस आए। चोरों ने डी ब्लॉक स्थित पत्रकार योगेंद्र कुमार विकल के मकान की खिड़की तोड़ दी और भीतर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

वारदात
​घटना के दौरान दंपति के अलावा उनके दो बेटे मौजूद थे। उनका कुत्ता एक कमरे में एसी चलने के कारण सो रहा था। घटना के दौरान कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो परिजनों ने उसे डांटकर सुला दिया और चोर फर्स्ट फ्लोर स्थित एक कमरे में घुस गए।

चोरों ने कमरे की आलमारियों को खंगाला और यहां रखे 60 हजार रुपये, एक तोले की सोने की अंगूठी और पाजेब चोरी कर ली। इसके बाद चोर दूसरी गली में पहुंच गए। 

यहां चोर इंजीनियर पंकज चौधरी के मकान में दीवार फांदकर घुसे, लेकिन कमरों के भीतर नहीं जा पाए। चोर यहां सीसीटीवी में कैद हो गए। उन्होंने तीन अन्य मकानों में चोरी की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें