फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने भाइयों के पास जाने से किया इंकार तो बेटे ने दी खौफनाक मौत

Sat, 29 Apr 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेटे ने मां का गला दबाकर की हत्या - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
सागरपुर इलाके में मां का भरण पोषण करने में नाकाम अवसाद के मरीज बेटे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला की शिनाख्त लक्ष्मी (74) और बेटे की पहचान लक्ष्मण कुमार (48) के रूप में हुई है। लक्ष्मी अपने बेटे के साथ मोहन नगर पंखा रोड इलाके में रहती थी।
विज्ञापन

खुद ही दी पुल‌िस को जानकारी

प्रतीकात्मक च‌ित्र
गत 25 अप्रैल की सुबह लक्ष्मण ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लक्ष्मी के शव को कब्जे में कर लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में लक्ष्मण ने बताया कि उसके दो और भाई हैं जो फरीदाबाद और कालका जी इलाके में रहते हैं। वह अपनी मां का भरण पोषण नहीं कर पा रहा था। इसलिए वह मां को भाइयों के पास जाने के लिए कहता था।

लेकिन मां उसे छोड़कर नहीं जा रही थी। इस बात से तंग आकर उसने प्लास्टिक की पाइप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इससे पूर्व उसने मां के सिर पर पत्थर से वार किया था।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण की पत्नी अपने बच्चों के साथ आरोपी को छोड़कर जा चुकी है। इसलिए उसकी मां लक्ष्मण को छोड़कर जाना नहीं चाहती थी। वह उसका देखभाल करने के लिए उसके साथ रहने का जिद करती थी। यह सब लक्ष्मण को पसंद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें