फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.5 लाख की शॉल चोरी में व्यवसायी की पत्नी गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खान मार्केट में स्थित शोरूम से चुराई थी साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत की पश्मीना की शॉल 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रेटर कैलाश-एक से पुलिस के हत्थे चढ़ी आरोपी महिला 
विज्ञापन
महिला चोर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खान मार्केट में हाईप्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है। तुगलक रोड थाना पुलिस ने खान मार्केट स्थित शोरूम से एकदम शुद्ध पश्मीना की शॉल चुराने के आरोप में जूट के बडे व्यवसायी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। शॉल की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यवसायी की पत्नी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज से महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार खान मार्केट में एटेलायर एप्परेल एंड फुटवेयर लि. नाम से शोरूम है।

शोरूम की डायरेक्टर अनुजा मेहता ने तुगलक रोड थाना पुलिस को 23 नवंबर को दी शिकायत में कहा था कि शोरूम में आई एक महिला ने शुद्ध कश्मीरी पश्मीना शॉल चुराई है। शॉल की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


महिला शॉल को खरीदने की इच्छुक दिखाई दे रही थी। इसके बाद महिला अपने कपड़ों में शॉल को चुराकर ले गई। महिला दो शूट के बीच शॉल को ट्रायल रूम में ले गई थी। शॉल को अपने कपड़ों में अंदर छिपा लिया था।

इसके बाद बिना कुछ खरीदे शोरूम से चली गई थी। अनुजा ने तुगलक रोड थाना पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के जरिये शॉल चुराने वाली महिला की फोटो भी दी थी। मामला दर्जकर तुगलक रोड थानाध्यक्ष दिलीप सिंह की देखरेख में एसआई सुनील की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस ने फोटो के आधार पर बुधवार को आरोपी महिला को ग्रेटर कैलाश-एक से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान की पारूल गौतम(32) केरूप में हुई। पारूल के पति जूट और पेपर के बड़े व्यवसायी हैं और ग्रेटर कैलाश-एक में रहते हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने सामाजिक रुतबे को बढ़ाने के लिए शॉल चुराई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें