फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन में युवक पर तेजाब फेंका

Mon, 02 Jun 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर में चौपला के पास सोमवार देर रात एक युवक पर पैसों के लेनदेन में तेजाब से हमला किया गया। तेजाब फेंकने का आरोप एक ज्वैलर पर है।
विज्ञापन


तेजाब गिरने से युवक का सीना और कंधे झुलस गए। गनीमत रही कि उसका चेहरा बच गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस बाबत नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि तेजाब गिरने से झुलसा युवक रामदास है। वह रिछपालगढ़ी का रहने वाला है। उसका आरोप है कि एक ज्वैलर से उसका पैसों का लेनदेन है।

ज्वैलर ने उसे अपनी दुकान पर बुलाया और कहासुनी होने पर उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामदास को अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें